बिहार डेस्क k9 भारत,बिहार झारखण्ड डिजिटल
औरोगाबाद :आप सबकी आवाज़ (आसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी देव सूर्य मंदिर, औरंगाबाद पहुंचे। उन्होंने इस पौराणिक और ऐतिहासिक मंदिर में प्राकृतिक भगवान सूर्य का दर्शन किया।
यह मंदिर अपनी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है। इसका द्वार पश्चिम दिशा में स्थित है, जो इसे अन्य मंदिरों से अलग बनाता है। मंदिर में भगवान सूर्य तीन स्वरूपों में विराजमान हैं, जो भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र है।
आरसीपी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हमारी परंपराओं और धरोहरों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। यह मंदिर न केवल हमारी आस्था का प्रतीक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा भी है।