जून 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जे०पी० गंगा पथ पर पौधारोपण किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष इस अवसर पर पौधारोपण करते हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण आवश्यक है ताकि जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम किया जा सके। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग अपने-अपने परिसर एवं आस-पास पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण हेतु अपना योगदान दें।