बिहार डेस्क
पटना: “आप सबकी आवाज़” (आसा) संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संगठन की मजबूती और विस्तार हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है।
संगठन ने पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार सिंह को तथा RTI प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार को नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त, संगठन ने बिहार के 22 नगरों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह कदम संगठन की राज्यव्यापी मजबूती और जनहित में प्रभावी कार्यों को गति प्रदान करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा, “आसा का उद्देश्य समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास की नई दिशा तय करना है। इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन बिहार में खुशहाली और प्रगति की राह प्रशस्त करेगा।”
संगठन के कार्यों को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। आसा ने विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का संकल्प लिया है।
संगठन के नव-नियुक्त अध्यक्षों ने इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेंगे।
“आप सबकी आवाज़” बिहार में सामाजिक बदलाव और बेहतर भविष्य की दिशा में निरंतर कार्यरत है। संगठन ने समाज की उम्मीदों को नई दिशा देने के लिए अपने प्रयासों को और तेज़ कर दिया है।