k9bharat.in

BREAKING NEWS
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित दलित समागम के मंच से किया ऐलान बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार पर आरसीपी सिंह ने बयान देकर हमला बोला है भागलपुर में आयोजित पी०एम० किसान सम्मान निधि हस्तांतरण समारोह में प्रधानमंत्री के साथ शामिल हुये मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने पटना जिले को दी 1404 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 623 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की • समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाये
Breaking
* छोटी और बड़ी खबर हर जिले की गाँव की खबर सबसे पहले * खबरों को देखने के लिए आप k9 भारत app को डाउनलोड करें , आप किसी प्रकार की चैनल जुड़ी चीज़े इस न0 से सम्पर्क कर सकते है-9472485230, 7004922809 .. k9bharatt@gmail.com...◆बिहार-70 पैसे प्रति यूनिट की दर से किसानों को दी जा रही बिजली ◆ इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति, 2021 लागू होने के बाद राज्य में इथेनॉल उत्पादन का काम शुरू ◆ दुर्घटना या आपराधिक घटना में मृत्यु होने पर आश्रितों को पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये का अनुदान ◆ 'बाग उत्थान योजना’ के तहत आम और लीची जैसे फलदार वृक्षों का किया जा रहा प्रबंधन ◆ गंगाजल आपूर्ति योजना से मिटेगी लाखों लोगों की प्यास, बिहारवासियों के लिए खास यह योजना ◆बिहार के हर पंचायत में बन रहा पंचायत सरकार भवन. खास सुविधाएं ◆ उद्योग के लिए अल्पसंख्यक विभाग दे रहा इतने रुपये तक का ऋण.◆ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र–छात्राएं “छात्रावास योजना” का लाभ लें ◆ राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक छात्रावासों में पढ़ने वाले छात्र -छात्राओं को प्रतिमाह 1,000 रूपये अनुदान राशि प्रदान की जाती है ◆ मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना के तहत गांव के लोगों की रात अंधेरे में नहीं गुजरेगी, जगमग होंगे बिहार के गांव.◆ मुफ्त राशन योजना : राज्य सरकार अंत्योदय अन्न योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को कितना अनाज दे रही है ◆ राज्य सरकार द्वारा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास योजना के तहत दी जा रही निःशुल्क सुविधाएं। ◆ नल जल योजना से संबंधित शिकायत करें 1800 123 1121 पर, होगा समस्या का समाधान.◆ राज्य सरकार द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत अंतिम संस्कार के लिए दी जाती है आर्थिक मदद.◆ बेटियों की शादी के लिए दी जाती है आर्थिक सहायता ◆
Latest News
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित दलित समागम के मंच से किया ऐलान बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार पर आरसीपी सिंह ने बयान देकर हमला बोला है भागलपुर में आयोजित पी०एम० किसान सम्मान निधि हस्तांतरण समारोह में प्रधानमंत्री के साथ शामिल हुये मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने पटना जिले को दी 1404 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 623 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की • समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाये

Loading

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) गौरव यात्रा का मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Share this post:-

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) गौरव यात्रा का मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

• राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में 11 से 20 नवंबर तक आयोजित होनेवाली विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं हिस्सा।

• बिहार में पहली बार आयोजित होनेवाली विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के संदर्भ में आयोजित की जा रही है ट्रॉफी गौरव यात्रा।

• ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास, खेल के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है।

14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखण्ड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से गुजरेगी ट्रॉफी गौरव यात्रा।

• खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024

पटना, 14 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग में आयोजित

समारोह में हरी झंडी दिखाकर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) गौरव यात्रा का शुभारंभ

किया।

मुख्यमंत्री ने यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले ट्रॉफी का अनावरण किया। इसके

पश्चात् ट्रॉफी गौरव यात्रा के बस में साथ जानेवालीं एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों को मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी सौंपा। मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, खेल मंत्री एवं उपस्थित वरीय

पदाधिकारियों को एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों ने हॉकी स्टीक भेंटकर उनका अभिनंदन

किया। मुख्यमंत्री ने हॉकी गौरव यात्रा के लिये तैयार की गयी बस का मुआयना किया। इसके

पश्चात् मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बस को विदा कर यात्रा का शुभारंभ किया। ज्ञातव्य है कि बिहार में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक आयोजित होनेवाली अंतर्राष्ट्रीय ‘विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024’ के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक निकाली जा रही जो हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी।

विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाएंगे। भारत 2023 का विजेता है इसलिए ट्रॉफी भारत के पास ही है जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास और खेल के क्षेत्र में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर पहली बार बिहार में होनेवाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है।

जहां-जहां ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंचेगी वहां स्थानीय प्रशासन के सहयोग से वहां ट्रॉफी के स्वागत और सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे ताकि बिहार में पहली बार होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयास के सकारात्मक परिणाम के रूप में ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता ‘विमेंस एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2024’ की मेजबानी करने का गौरव बिहार को प्राप्त हुआ है। गौरतलब है मुख्यमंत्री ने 29 अगस्त को राजगीर खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय खेल अकादमी और एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन किया था और 5 अक्टूबर को विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के शुभंकर और लोगो का अनावरण भी किया था।

Related Posts -