मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में मिट्टी धंसने से 10 बच्चियां उसमें दब गाई।आसपास के लोगों को जब जानकारी मिली और लोगों ने जबतक मिट्टी के अंदर दबे बच्चियों को निकाला।एक लडकी की मौत हो चुकी थी।जबकि नौ बच्चियां बेहोश थी।ग्रामीणों
ने सभी बेहोश बच्चियों को रामगढ़वा सीएचसी में भर्ती कराया।जहां से गंभीर स्थिति में चार लड़कियों को रेफर कर दिया।परिजनों ने चारों लड़कियों को इलाज के लिए बेतिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना रामगढ़वा थाना के फुलवरिया गांव के पास से बहने वाली सिकरहना नदी के किनारे घटी है।
बताया जाता है कि फुलवरिया गांव के वार्ड नंबर 1 की कुछ लड़कियां गुरुवार को सिकरहना नदी के किनारे मिट्टी काटने गई थी।जबकि बुधवार को भी लड़कियां मिट्टी काटकर लाई थी।जिस जगह से लड़कियां मिट्टी काटकर लाई थी।वहां कुछ सुरंग जैसा हो गया था और लड़कियां उसी जगह पर दुबारा मिट्टी काटने लगी।जिस दौरान मिट्टी का उपरी परत भरभरा कर लड़कियों के उपर गिर गया।जिसमें सभी दस लड़कियां दब गई।इस घटना के बाद आस-पास की लड़कियों ने शोर मचाना शुरु किया।ग्रामीण दौड़कर आए और मिट्टी हटाकर लड़कियों को बाहर निकाला।जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई थी।वहीं नौ लड़कियां बेहोश थी।जिसमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई थी।उन्हें बेतिया मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
मृत लड़की की पहचान गुलाइची कुमारी के रुप में हुई है।जिसकी शादी दो माह बाद होनी थी।वहीं गंभीर रुप से घायल लड़कियों में प्रीति कुमारी,पूजा कुमारी,रौशनी कुमारी,बेबी खातून का इलाज बेतिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।अन्य पांच बच्चियों का स्थानीय स्तर पर इलाज हो रहा है।रामगढ़वा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे हैं और घटना के बारे में जानकारी ली है।उन्होंने बताया कि मृत लड़की के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी चल रही हे।