बेगूसराय
प्रखंड जनता दल यूनाइटेड तेघरा के द्वारा समाजवाद के नायक और मजलूमों के मसीहा डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती फुलवरिया पंचायत 3 अंतर्गत राइन नगर अवस्थित जदयू नेता मोहम्मद मेराज अख्तर दाना के आवासीय परिसर में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। जयंती समारोह में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके विचारों का समाज बनाने हेतु संकल्प लिया।
प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार, जिला परिषद सदस्य शिव चंद्र महतो ,जिला प्रभारी अशोक कुमार सिंहने संयुक्त रूप से डॉक्टर लोहिया के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
मौके पर जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो ने कहा कि देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद कई ऐसे नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया जिसमें अग्रणी भूमिका में एक थे डॉ राम मनोहर लोहिया .आज इनके विचारों और सिद्धांतों के आधार पर बिहार की दिशा और दशा में बदलाव तेज है। जदयू के वरिष्ठ नेता मेराज अख्तर दाना ने कहा कि लोहिया बहु आयामी सिद्धांतों और क्रांतियों के जनक थे वे तमाम अन्याय एवं कुरीतियों के विरुद्ध एक साथ जेहाद बोलने वाले प्रखर सिद्धांत वादी नेता थे उन्होंने एक साथ 7 क्रांतियों का आगाज किया था। अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि डॉक्टर लोहिया समतामूलक समाजवाद की स्थापना में जनता को वे जननेता का निर्णायक मानते थे। जिला प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राम मनोहर लोहिया ने अपनी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के बीच भी अपार सम्मान हासिल किया प्रखंड उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महान राजनीतिक चिंतक और हृदय से सच्चे देशभक्त डॉ राम मनोहर लोहिया के पदचिन्ह पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। मौके पर जिला स्वर्ण प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह , पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजीव मेहता, पंकज कुमार सिंह, सरपंच प्रमोद चौरसिया, संजीव कुमार सिंह, चंदन कुमार, बुलाय चौधरी, हीरालाल तांती, मोहम्मद आजाद ,रंजीत चौधरी, मोहम्मद अब्बास, प्रदीप कुमार ,निरंजन राय, आशीष मेहता ,राम बहादुर तांती, निक्सन कुमार , आदि मौजूद थे।