पुलिस ने बिहार पुलिस अकादमी से फर्जी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वह फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर ट्रेनिंग करने पहुंची थी। अधिकारियों ने जांच की तो नियुक्ति पत्र गलत पाया गया। इसके बाद पुलिस अकादमी के अधिकारियों ने उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
छबिलापुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि कैमूर जिला निवासी सूरत सिंह की पुत्री पूजा कुमारी गुरुवार को ट्रेनिंग के लिए अकादमी पहुंची थी। अधिकारियों ने जांच की तो नियुक्ति पत्र फर्जी पाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने फोन कर उन्हें जानकारी दी। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।