बांका जिला के चांदन थाना अन्तर्गत दर्दमारा चेक पोस्ट के समीप उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चलाई गयी छापेमारी अभियान के तहत एक बोलेरो वाहन से 231 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया। मौके पर बोलेरो को जब्त करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर खगड़िया जिला के परबत्ता थाना अन्तर्गत अररिया गांव निवासी आशीष कुमार एवं मनीष कुमार बताया गया। उत्पाद अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सुचना मिली की झारखंड से शराब तस्करों द्वारा शराब की तस्करी किया जा रहा है। सुचना मिलते ही उत्पाद विभाग की पुलिस टीम के साथ चांदन थाना के दर्दमारा चेक पोस्ट पर दबिश देते हुए एक बोलेरो वाहन WB 606 5304 को रूकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस टीम को देखकर बोलेरो चालक वाहन लेकर भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलासी के दौरान बोलेरो वाहन से झारखंड निर्मित रॉयल स्टेग कंपनी की 231 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ करते हुए जब्त बोलेरो वाहन के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक पुरूषोत्तम लाल, विकास कुमार दास समेत अन्य सैप जवान मौजूद थे।