पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर किया श्रद्धांजलि अर्पित
अमरपुर संपूर्ण क्रांति मंच के प्रखंड अध्यक्ष डॉ देवनंदन सिंह की निधन के बाद जहां एक तरफ पुरे ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गयी है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सह अमरपुर विधायक जयंत राज कुशवाहा शुक्रवार के दिन दिवंगत देवनंदन सिंह के आवास गोविन्दपुर गांव पहुंच कर दिवंगत देवनंदन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर उन्होंने बताया कि दिवंगत देवनंदन सिंह प्रतिभा के बड़े ही धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज समेत प्रखंड में अपुर्णिय क्षति हुई है। उन्होंने इस दु:ख की घड़ी में ईश्वर से मृतक के परिजन को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया। दिवंगत देवनंदन सिंह की अंतिम दर्शन को लेकर ग्रामीणों की भीड़ उनके आवास पर उमड़ गयी। मौके पर दिवंगत देवनंदन सिंह के छोटे पुत्र प्रभात रंजन देव ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार भागलपुर के बरारी घाट पर हिन्दु रिति रिवाज के साथ किया जायेगा।