अमरपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में छत के रैलिंग से दबकर एक महिला की स्थिति गंभीर हो गयी। गंभीर स्थिति में परिजन महिला को उपचार के लिए अमरपुर स्थित रेफरल अस्पताल लेकर आये जहां डाक्टर पंकज कुमार ने जख्मी सुभाष कुमार की पत्नी चांदनी देवी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। अस्पताल परिसर में मौजूद जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह महिला अपने घर के आंगन में बैठी थी तभी छत का रैलिंग धराशायी होकर महिला के उपर गिर गया। जख्मी महिला का उपचार कर रहे डाक्टर ने बताया कि हादसे में महिला का दोनों पैर फैक्चर हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है।