समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत सिंघिया प्रखंड के लोजपा प्रखंड अध्यक्ष व पूर्व मुखिया निरंजन सिंह की वयोवृद्ध मां रेखा देवी का शुक्रवार की सुबह देहावसान हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व मुखिया व लोजपा नेता की मां रेखा देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। उनका इलाज घर से ही चल रहा था। बताते चलें कि मृतक रेखा देवी प्रखंड के प्रसिद्ध राजनेता सह समाजसेवी रहे स्वर्गीय हीरा सिंह की धर्मपत्नी थी। हीरा सिंह की गिनती एक जमाने में क्षेत्र के बड़े नेताओं एवं समाजसेवियों में थी। रेखा देवी अपने पीछे चार पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ ईश्वरलीन हो गई। शोक की खबर पूरे प्रखंड में लहर की तरह दौर पड़ी, खबर सुनकर प्रखंड भर से लोग शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंच शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। शोकाकुल परिवार से मिलने वालों में रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, अंकित सिंह बिट्टू, निशांत कुमार परमार, संजय कुंवर, सियाराम सिंह, सुमन सिंह, आशीष झा, सुमंत भारती,गुड्डू सिंह, प्रोफ़ेसर गणेश झा, विद्यानंद सिंह के अलावे प्रखंड भर के लोगों का लोजपा नेता के घर तांता लगा रहा।