अमरपुर थाना क्षेत्र के पवई (भलुआर) गांव में छापेमारी अभियान चलाकर केस के अनुसंधान कर्ता अवर निरीक्षक सुनील कुमार के द्वारा उत्पाद अधिनियम के तहत थाने में दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त भलुआर गांव निवासी धर्मेन्द्र कापरी उर्फ धर्मेन्द्र यादव बताया गया। थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार युवक के खिलाफ शराब बिक्री के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जिसमें युवक फरार चल रहा था। गुप्त सुचना मिलने पर केस के अनुसंधान कर्ता के द्वारा युवक को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक का अस्पताल में कोरोना जांच कराकर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है।