प्रखंड के जोगीया का हैं देर रात एक महिला के हत्या का मामला प्रकाश मे आया है। जिससे महिला के माइके पक्ष वाले देर रात महिला की शव को लेकर रामनगर थाना पहुंचे। और थाने में मामलें को दर्ज कराते हुए मृत्य महिला के माइके परिवार वालों ने बताया कि महिला का विवाह रामनगर प्रखंड जोगीया में हुआ था। शादी के बाद महिला ससुराल में मे रहने लगी लेकिन हर पल उसे प्रताड़ित किया जाता था। महिला के उक्त बाते अपने घर फोन कर के बताई की आज मुझे मारा पिटा जा रहा है। और हत्या की साजिश हो रही है। ये सुनते ही माइके पक्ष वाले भागे भागे ससुराल पहुंचे जाहं महिला की स्थिति काफी नाजुक थी। जब तक महिला अस्पताल जाती तब वो दुनिया से अलविदा कह गइ। मृत महिला की पहचान जोगिया निवासी संतोष साह की 30 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी के रूप में हुई है।