अमरपुर थाना क्षेत्र के पवई गांव में पुलिस के द्वारा चलाई गयी छापेमारी अभियान के दौरान थाने में दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पवई गांव निवासी गौरव उर्फ अमन कुमार बताया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक के खिलाफ अमरपुर थाने में धारा 307 के तहत कांड संख्या 451/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जिसमें युवक फरार चल रहा था। गुप्त सुचना मिलने पर युवक को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक का अस्पताल में कोरोना जांच कराकर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है।
रिपोर्ट संजीव कुमार सुमन