पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी एवं उप प्रमुख ने अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। विधि विधान से प्रखंड प्रकोष्ठ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना किया गया और उसके बाद वे प्रमुख की कुर्सी पर आरूढ़ हुई। प्रखंड प्रमुख के कार्यालय का शुभ उद्घाटन स्थानीय बीजेपी विधायक ने फीता काटकर किया। इस दौरान कार्यालय के सभी प्रखंड और अंचल कर्मियों द्वारा उनका स्वागत बुके और शाल ओढा कर किया गया। नवनिर्वाचित प्रमुख ने इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। प्रमुख ने कार्यालय व परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा कि घोड़ासहन प्रखंड का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। सभी को साथ लेकर प्रखंड को विकास के मामले में जिले में अब्बल बनाया जाएगा।