बिहार में कोरोना वायरस की बढ़ते मामलों से जहां हाहाकार मचा हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए नाइट कर्फ्यू लागू किया हुआ है। इसी बीच औरंगबाद के गोह में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बार बालाओं से डांस करवाया गया है। डांस के दौरान वहां सैकडो लोग जमा थे। जिसका बीडीओ सोशल मीडिया पर तेजी से बायरल है ,हालांकि बायरल बीडीओ की पुष्टि हम नही करते है। हैरानी की बात यह है कि कार्यक्रम का आयोजन नाइट कर्फ्यू लागू होने के बाद किया गया है। आयोजकों ने कोविड गाइडलाइंस के नियमों को ताक पर रखा गया। इसका आयोजन बिना कोई अवसर के बीते रबिबार की रात किया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कार्यक्रम पूरी रात तक चलता रहा है। इस कार्यक्रम में आसपास के गांव वाले जमा थे। वहीं पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह पूरा मामला गोह थाना क्षेत्र के बर्मा खुर्द गांव की है। गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील ठुमके लगवाए गए।
ऐसे गोह प्रखंड में आए दिन इस तरह के कार्यक्रम के जरिए कोरोना गाइडलाइंस का खुलेआम उल्लंघन किया जाता है। वहीं इस मामले पर गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि बायरल बीडीओ की जानकारी नही मिली है।मिलते ही पुष्टि कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।दोषी ब्यक्ति हर हाल में नही बख्से जायेगे। कार्यक्रम के लिए प्रशासन की तरफ से कोई अनुमति नहीं दी गई है।
औरंगाबाद से मन्टू कुमार