अमरपुर पुलिस के द्वारा चलाई गयी छापेमारी अभियान के तहत क्षेत्र के भरको गांव से तीन वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी भरको गांव निवासी अरविंद साह, बंगटु लहेरी एवं लक्ष्मीसाह लहरी बताया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बांका न्यायालय से तीनों युवकों के खिलाफ वारंट निर्गत किया गया था। गुप्त सुचना मिलने पर युवक को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों का अमरपुर अस्पताल से कोरोना जांच कराकर बांका न्यायालय भेज दिया गया है।
रिपोर्ट संजीव कुमार सुमन