गया जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा हीरोइन जैसी नशीली पदार्थ ड्रग्स सप्लाई के आरोप में आज गया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गया जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लाछो देवी को आज गया पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। गया पुलिस ने बताया कि घरेलू आपसी विवाद में लाछो देवी के परिजन ने मारपीट का आरोप लगाया है साथ ही पुलिस ने बताया कि लाछो देवी के घर से ड्रग्स की बरामदगी नहीं हुई है , हालांकि परिजनों ने ड्रग्स सप्लाई करने का भी आरोप कांग्रेस नेत्री पर लगाया है। इधर कांग्रेस महिला की अध्यक्षा लाछो देवी ने बताया कि मरते दम तक सिर्फ और सिर्फ राजनीति करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगाया है। मेरे घर से आज तक कभी भी पुलिस को ड्रग्स का नामोनिशान तक नहीं मिला है। ऐसे में हमारे अपने ही परिजनों ने ड्रग्स सप्लाई का आरोप लगाते हुए हमारी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आपसी लड़ाई के चक्कर में परिजनों द्वारा जबरन फंसाया जाने की नाकाम साजिश है। गिरफ्तार महिला कांग्रेस अध्यक्ष लाछो देवी ने साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।