अमरपुर थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त को केस के अनुसंधान कर्ता प्रशिक्षु दारोगा विशाल कुमार के द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त भरको गांव निवासी सीताराम यादव बताया गया। प्रशिक्षु दारोगा से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अमरपुर थाने में शराब बिक्री करने के आरोप में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। मामले में अभियुक्त फरार चल रहा था। गुप्त सुचना मिलने पर अभियुक्त को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का अमरपुर अस्पताल में कोरोना जांच कराकर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है।