BJP नगर मंडल के तत्वाधान में बगहा 1 के सिनेमा चौक पर काँग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया गया। बता दें कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पंजाब के रैली में जाने से वहां के काँग्रेस समर्थित लोगों के द्वारा रोक दिया गया। साथ ही उनके सुरक्षा का ख्याल नहीं किया गया, जिसके कारण किसी तरह से उनकी जान बची।और उनके साथ चल रहे निजी सुरक्षाकर्मियों ने उनको भटिंडा एयरपोर्ट तक पहुंचाया।और उनको अपना रैली रद्द करना पड़ा।
जिसके विरोध में आज पुरे भारत में कांग्रेस के प्रति लोगों ने अपना गुस्सा जताते हुए पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला महामंत्री अचिन्त्य कुमार लल्ला, जिला मंत्री रितु जायसवाल, नगर अध्यक्ष विजय साहु, जिला प्रवक्ता दीपक राही, हृदया दुबे, नगर उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, नगर महामंत्री अनिल यादव, शैलेश दुबे, नगर मंत्री रंकार गुप्ता, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय, कृष्ण कसेरा, दीपक सिंह, विद्यानंद गुप्ता, अनीश पासवान आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।