- भारत सर्किल न्यूज़ आगरा डेस्क :- कोरोना काल में जब पूरे आगरा में त्राहि-त्राहि मची हुई थी | चारों तरफ मदद की लोग गुहार लगा रहे थे | कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकलते थे ,तो कुछ लोग अपने घरों में ही रहते थे | उसी शख्सियत में एक ऐसा शख्स जो अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान न रखते हुए| अपने जीवन को ,अपने बेटों के जीवन को दांव पर लगाकर पूरे आगरा शहर में भूखों के पेट भरने के लिए, जगह जगह पर भोजन कैंप लगाकर भोजन वितरण किया |
- वह शख्स खाकी वर्दी में तो जरूर था, लेकिन दिल में मानवता की वह दीये जलाये असहाय गरीब बुजुर्ग मजबूर और अस्वास्थ्य लोगों के मदद के लिए दिन रात लगे रहते थे | कोई भूखा न सोये मुहीम चलाने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस में अनवरत अपनी बेदाग छवि से जाने, जाने वाले सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र यादव आज अपनी सेवा निवृत हो गए | अपने जीवन को खतरे में डालकर हजारों लोगों के पेट को भरने के लिए अपनी पूरी टीम के साथ कोरोना काल में सड़कों पर दौड़ने वाले यादव जी से जब हमने बात क्या तो उनका कहना था की अभी तक मै वर्दी में सेवा किया लोगो का अब साधारण जीवन जीते हुए सेवा करूँगा |
- मेरा प्रयास रहेगा कोई भी व्यक्ति किसी भी संकट में मेरे पास आये उसकी मदद करू |