यात्रियों को मिलेगी राहत
नहीं करना होगा 150 किमी. का सफर तय
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में चंबल नदी उसेथ घाट पर पेंटून पुल के निर्माण कार्य में देरी होने पर परेशान यात्रियों से भारत सर्किल न्यूज़ की टीम ने उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, हमारे चैनल द्वारा खबर को प्रसारित किया गया था | जिसके माध्यम से आला अधिकारीयों को अवगत कराया गया था | जिसके चलते आज पेंटून पुल के निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है | | आपको बता दें की लम्बे समय से अटके पेंटून पुल के कार्य को लेकर लगातार पीडब्लूडी से मांग की जा रही थी | तो वहीं पीडब्लूडी द्वारा दिए गए समय के डेढ़ महीने देरी के बाद भारत सर्किल न्यूज़ की खबर का असर देखने को मिला | | जिसके चलते पेंटून पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है | यात्रियों को अब 150 किलोमीटर की दूरी का सफर तय नहीं करना पड़ेगा | इस पुल के बन जाने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चंबल पट्टी के दर्जनों गांवों के हजारों लोगो को राहत मिलेगी |