नहर का पानी घुसा किसानों के खेत में
आक्रोशित किसानों ने लगाया लापरवाही का आरोप
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव देवगढ़ रामनगर पुलिया के पास चंबल नहर का अचानक माइनर फूट पड़ा | जिसकी वजह से किसानों की बोई हुई सरसों और गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गयी | नहर का पानी चरों तरफ से किसानो के खेत में भर गया | माइनर फूटने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने नहर विभाग के कर्मचारियों को दी | तो वहीं मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों की मदद से नहर के पानी को बंद करने कार्य किया गया | तो वहीं किसानों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी दो बार, इसी स्थान पर नहर का माइनर फूटा था | इसके बावजूद भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया | नहर के पानी से किसानों की फसल बर्बाद हो गयी जिससे किसानो को काफी नुकसान झेलना पड़ा है |