पुलिस ने घायल युवक को भेजा अस्पताल
आगरा:- आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के बमरौली कटारा में मकान मालिक ने एक युवक को चोर समझकर गोली मार दी। गोली लगने से युवक हर्ष श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वो आगरा में एक कोचिंग सेण्टर में जॉब करते हैं | दोनों युवक बमरौली कटारा में फ्लेक्स लगाने का कार्य कर रहे थे | कि तभी अचानक से एक घर की खिड़की से गोली चलाई गयी, जिससे युवक हर्ष श्रीवास्तव घायल हो गया | तो वहीँ साथी युवक ने पुलिस को घटना की सूचना दी |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायल हर्ष श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया | तो वहीँ खबर लिखे जाने तक सूचना मिली कि मकान मालिक और घायल हर्ष श्रीवास्तव की तरफ से समझौता कर लिया गया है |