आगरा:-सभी राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जोरदार तरीके से जुट गई हैं | जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं |
राजनीतिक सरगर्मियों के बीच आज आगरा ग्वालियर रोड स्थित लवानिया गार्डन में समाजवादी पार्टी जिला इकाई आगरा के द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया | कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला | साथ ही जिला कांग्रेस आगरा में अपनी पहचान रखने वाले दो कांग्रेस के नेताओं को भी पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश धनगर ने सपा की सदस्यता दिलाई | सत्येंद्र दुबे व जगदीश लवानिया ने कांग्रेस छोड़कर आज सपा का दामन थाम लिया और जयंत चौधरी और अखिलेश के गठबंधन के साथ सपा की सरकार बनाने की हुँकार भरी |