राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप शर्मा ने दी जानकारी
भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना
2022 के चुनाव में जीतकर अपनी सरकार बनाने की कही बात
राष्ट्रीय गठबंधन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप शर्मा ने बताया कि 21 नवंबर को अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय दिल्ली में, जनता को राजनीतिक विकल्प देने के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा और समान अधिकार पार्टी ने मिलकर राष्ट्रीय गठबंधन (राग) बनाया है | तभी से राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है, कुलदीप शर्मा का कहना है कि खासकर भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से डरी हुई है | क्योंकि जनता के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी ने अखिल भारत हिंदू महासभा का शोषण किया है, उत्पीड़न किया है |
कुलदीप शर्मा ने बताया 1949 से अखिल भारत हिंदू महासभा सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर का मुकदमा लड़ रही थी | जब राम मंदिर का फैसला आया तो, भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने सुप्रीम कोर्ट में मुख्य पछकार हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज को, धर्मदास महाराज को और कई अन्य संतो को अनदेखा कर दिया | यह अखिल भारत हिंदू महासभा के साथ धोखा है, शोषण है | राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप शर्मा ने 2022 के चुनाव में जीतकर अपनी सरकार बनाने की बात कही |