आजम खान मलिक को बनाया सचिव
मोहम्मद जाहिद को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
आगरा:- उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने शाही मस्जिद आगरा में अपने पदाधिकारियों में बदलाव किये हैं | इस्लामिया लोकल एजेंसी के नाम से पहचाने जाने वाली शाही मज़्जिद के पदाधिकायों को बदलते हुए आजम खान मलिक को सचिव और मोहम्मद जाहिद को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है | आजम खान मलिक ने प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व के अध्यक्ष पर कई आरोप लगाए |
इसके साथ ही वक्फ बोर्ड द्वारा आगरा में किए जाने वाले कार्यों और आगे की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी |