मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
जाँच कर दोनों अभियुक्तों को भेजा जायेगा जेल
आगरा:-आगरा के थाना सदर क्षेत्र में पुलिस ने 2 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर लिया | एसपी सिटी विकास कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चौकी बुंदू कटरा क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश डाल कर 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार किये चोरों से 22 साड़ियां, 4 अंडर गारमेंट, 4 शर्ट, 2 पेंट, 1 प्रिंटर, 1 लेमिनेशन मशीन, 43 मोबाइल की एसेसरीज, 1 सब्बल सहित 2 नाजायज़ छुरे बरामद किए गए हैं | गिरफ्तार किये गए 1 अभियुक्त का नाम करवा उर्फ़ कल्लू और दूसरे अभियुक्त का नाम सतीश है | साथ ही पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है कि ये किस किस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं | जिसके पश्चात् दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया जायेगा |