मौके पर पहुंचा कई थानों का पुलिस फाॅर्स
जल्द कार्य शुरू होने के आश्वासन पर खुलवाया जाम
आगरा-धनौली:- आगरा के धनौली ग्राम की जनता पिछले कई सालों से जल भराव की समस्या से परेशान है | जिसे लेकर आज क्षेत्रीय जनता ने सैंकड़ों की संख्या में पहुंचकर आगरा-जगनेर मार्ग जाम कर दिया | क्षेत्रीय जनता और समाज सेविका सावित्री देवी द्वारा कई बार शासन और प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया गया था | जब शासन-प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं दिया तो पिछले दिनों समाज सेविका सावित्री देवी ने भू समाधी ले क्षेत्रीय जनता के साथ धरना दिया था | सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों ने 10 दिन बाद इस समस्या से समाधान दिलाने के आश्वासन के साथ धरना ख़त्म कराया था | और अब जब 10 दिन के बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा नाला निर्माण न होने पर आक्रोशित जनता ने आगरा-जगनेर मार्ग पर अनिश्चितकालीन धरने के साथ आगरा-जगनेर मार्ग जाम कर दिया | तो वहीँ मौके पर आलाअधिकारी के साथ कई थानों का फाॅर्स भी पहुंच गया | पुलिस ने बमुश्किल क्षेत्रीय जनता को समझा बुझा कर जल्द ही कार्य शुरू होने के आश्वासन के साथ जाम को खुलवाया |