नालंदा जिला – k9bharat.in https://k9bharat.in #NEWSCHANNEL#NEWSWEBPORTAL#MEDIAGROUP Thu, 20 Feb 2025 13:47:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.6.2 https://k9bharat.in/wp-content/uploads/2021/12/cropped-News-logo-by-A-32x32.png नालंदा जिला – k9bharat.in https://k9bharat.in 32 32 मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की • समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाये https://k9bharat.in/archives/7306?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25bf https://k9bharat.in/archives/7306#respond Thu, 20 Feb 2025 13:47:34 +0000 https://k9bharat.in/?p=7306  

पटना, 20 फरवरी 2025 मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में नालंदा जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में शहीद हरदेव भवन, बिहारशरीफ में समीक्षात्मक बैठक की।

समीक्षात्मक बैठक में नालंदा जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने नालंदा जिले के विकास कार्यों का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल एवं उनका अनुरक्षण, हर घर तक पक्की गली नाली, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि फीडर का निर्माण, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत कनेक्शन योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहन, स्वास्थ्य उपकेंद्र में टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सा परामर्श, पशु चिकित्सा सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी एवं पंचायत सरकार भवन के निर्माण की अद्यतन स्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा हर पंचायत में 10+2 विद्यालय, ग्राम पंचायत/नगर पंचायत में खेल-कूद को बढ़ावा देने हेतु स्पोर्ट्स क्लब का गठन, प्रत्येक पंचायत में खेल का मैदान, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष), मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों का गठन, राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता, दाखिल खारिज/परिमार्जन/परिमार्जन प्लस एवं जल-जीवन-हरियाली के तहत जीर्णोद्धार कराए गए सार्वजनिक कुओं, पोखर तथा तालाबों की अद्यतन स्थिति के संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं भी रखीं।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आप सभी का इस बैठक में अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं। नालंदा जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने नालंदा जिले में चल रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी है, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। यहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी बातें रखी हैं। आज हमने कई जगहों पर जाकर विकास कार्यों को देखा है। हम अधिकारियों से कहेंगे कि यहां जो भी जरूरतें हैं, उसे ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रगति यात्रा के दौरान जिन जिलों का दौरा किया गया है और इस दौरान जो घोषणाएं की गई हैं उन सबको मंत्रिपरिषद् के द्वारा स्वीकृति दी गई है और जो घोषणाएं की जा रही हैं, उन सबको भी मंत्रिपरिषद् द्वारा स्वीकृति प्रदान की जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि हर प्रकार से बिहार की तरक्की हो। वर्ष 2005 के बाद हमलोगों ने बिहार में विकास के जो काम किये हैं, उसे याद रखियेगा। हम प्रारंभ से ही पूरे बिहार का दौरा समय-समय पर करते रहे हैं। प्रगति यात्रा का कार्यक्रम जब बनाया गया तो अधिकारियों ने सभी जिलों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी और हमने उस पर काम करने के लिए कहा, उन सब चीजों पर काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर, 2005 से हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए काम करना शुरू किया, तब से निरंतर हमलोग बिहार को आगे बढ़ाने में लगे हैं। हमें श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने ही बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। वर्ष 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, आप सभी इससे अवगत हैं। शाम के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डरते थे। हिन्दू-मुस्लिम के बीच प्रायः झगड़े होते थे, जिसे हमने खत्म किया। अस्पतालों में इलाज का इंतजाम नहीं था, सड़कें जर्जर थीं। शिक्षा की हालत ठीक नहीं थी। सड़कों का काफी अभाव था। अस्पतालों में मरीजों को दवा नहीं मिलती थी। जब बिहार के लोगों ने हमलोगों को काम करने का मौका दिया, तब से बिहार की स्थिति बदली है। हर क्षेत्र में विकास के काम किए जा रहे हैं। बिहार में अब डर और भय का माहौल खत्म हो गया है। शांति एवं भाईचारा का वातावरण कायम है। बिहार में पहले बिजली की स्थिति काफी दयनीय थी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली न के बराबर रहती थी। वर्ष 2006 से हमलोगों ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी का काम शुरू कराया। अब तक 8 हजार से अधिक कब्रिस्तानों की घेराबंदी करा दी गई है, 1273 और कब्रिस्तानों को चिह्नित किया गया है, जिसमें से 746 कब्रिस्तानों की घेराबंदी करा दी गई है और शेष बचे कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई जा रही है। हमलोगों ने देखा कि मंदिरों से मूर्ति चोरी की घटनाएं हो रही हैं, इसे देखते हुए 60 वर्ष से पुराने मंदिरों की चहारदीवारी के निर्माण का निर्णय लिया ताकि मंदिरों में चोरी की घटनाएं न हो। हमलोगों ने कोई काम नहीं छोड़ा है। केंद्र सरकार से भी काफी सहयोग मिल रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से भी कई विकास कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006 से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पोशाक योजना की शुरुआत की गई। वर्ष 2009 से लड़कियों के लिए साइकिल योजना शुरू की गई थी लेकिन जब लड़कों ने मांग शुरू की तो वर्ष 2010 से उनके लिए भी साइकिल योजना शुरू की गई। पहले काफी कम संख्या में लड़कियां पढ़ने जाती थीं। लड़कियों को जब साइकिल दी गई तो वे समय पर स्कूल जाने लगीं और साथ ही शाम में अपने माता-पिता को भी बाजार ले जाती हैं, यह दृश्य देखकर काफी अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे बिहार में विकास का काम हमलोग करा रहे हैं। बिहार का कोई भी इलाका विकास से अछूता नहीं है। हमलोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण का काम बड़े पैमाने पर कराया है, जिसके कारण बिहार के किसी भी कोने से पहले 6 घंटे में लोग पटना पहुंचते थे, अब उसे घटाकर 5 घंटे किया गया है। इसके लिए हर प्रकार से काम किया जा रहा है। बिहार में बड़े पैमाने पर नियोजित शिक्षकों की बहाली की गई है। स्कूल भवनों का निर्माण कराकर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने का प्रयास किया गया है। बड़ी संख्या में सरकारी शिक्षकों की भी बहाली की जा रही है। इसके साथ ही नियोजित शिक्षकों को परीक्षा के माध्यम से सरकारी मान्यता प्रदान की जा रही है। मदरसों को भी सरकारी मान्यता प्रदान की गई और वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों को सरकारी शिक्षक के अनुरूप वेतन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक माह में सिर्फ 39 मरीज इलाज कराने आते थे। हमलोगों ने सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा एवं इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई, जिसके कारण अब एक माह में औसतन 11 हजार से अधिक मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। पहले बिहार में सिर्फ 6 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, अब उनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है। बिहार का सबसे पुराना अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पी०एम०सी०एच०) को 5400 बेड की क्षमता का बनाया जा रहा है। बाकी 5 पुराने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों का भी विस्तार कर 2500 बेड की क्षमता का अस्पताल बनाया जा रहा है। आई०जी०आई०एम०एस०, पटना का भी विस्तार कर उसे 3000 बेड की क्षमता का अस्पताल बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने वर्ष 2015 से सात निश्चय योजना के माध्यम से हर घर तक नल का जल, हर घर में शौचालय का निर्माण, हर घर तक पक्की गली नाली निर्माण, हर टोले तक पक्की सड़क का निर्माण, हर घर तक बिजली का कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों तक पहुंचा दी है। जो भी नई बसावटें बनी हैं, उनमें भी ये सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। खुले में शौच करने से लोगों को अनेक प्रकार की बीमारियां होती थीं, जिन परिवारों के घरों में शौचालय निर्माण के लिए जगह नहीं थी, उनके लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। वर्ष 2020 से सात निश्चय योजना-2 के तहत मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, टेलीमेडिसिन, बाल हृदय योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006 से पंचायती राज संस्थाओं तथा वर्ष 2007 से नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इसके बाद अब तक कुल 4 चुनाव संपन्न हो चुके हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं चुनकर आई हैं। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या काफी कम थी। जब हमलोगों की सरकार बिहार में बनी तो हमलोगों ने वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह की संख्या को बढ़ाया। बिहार में अब स्वयं सहायता समूह की संख्या 10 लाख 61 हजार हो गई है जिनसे 1 करोड़ 35 लाख जीविका दीदियां जुड़ी हैं। हमलोगों ने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया, जिससे प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने भी इसे अपनाया और इसका नाम आजीविका दिया। हमने जीविका से जुड़ी महिलाओं को जीविका दीदी नाम दिया। हमलोगों ने अब बिहार के शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का गठन शुरू कराया है। अब तक शहरी इलाकों में 34 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन हो चुका है, जिससे 3 लाख 60 हजार जीविका दीदियां जुड़ चुकी हैं। हमलोगों ने वर्ष 2013 से पुलिस की बहाली में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया, जिसका नतीजा है कि बिहार पुलिस बल में महिलाओं की संख्या देश में सबसे अधिक है। बिहार पुलिस में जितनी महिलाएं हैं, देश के किसी भी दूसरे राज्य के पुलिस बल में महिलाओं की संख्या उतनी नहीं है। वर्ष 2016 से हमलोगों ने सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से वर्ष 2020 के बीच में 8 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। हमलोगों ने वर्ष 2020 में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे बढ़ाकर 12 लाख किया गया है। अब तक 9 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दे दी गई है। इसके अलावा 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक 24 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा चुका है। वर्ष 2025 में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी तथा 34 लाख लोगों को रोजगार मुहैया करा दिया जाएगा। हमलोगों ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है। सभी पार्टियों के साथ बैठक कर बिहार में जाति आधारित गणना कराई गई, जिसमें 94 लाख गरीब परिवारों को चिह्नित किया गया है, जो हर जाति से जुड़े हैं। ऐसे गरीब परिवारों को प्रति परिवार 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है ताकि वे अपना जीविकोपार्जन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा जिला में विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं। यहां इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, महिला आई०टी०आई० और आई०टी०आई० का निर्माण कराया गया है। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण कराया गया। रहुई के पैठना में दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण कराया गया। पावापुरी में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराया गया। यहां जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास का निर्माण कराया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय तथा 3 अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है।

यहां कई पथों और पुलों का निर्माण कराया गया है। बिहटा सरमेरा राज्य उच्च पथ का निर्माण कराया गया। नालंदा-बेन-इस्लामपुर पथ का निर्माण कराया गया। दनियावां-एकंगरसराय-इस्लामपुर पथ का निर्माण कराया गया। बिहारशरीफ-हिलसा-एकंगरसराय-इस्लामपुर-राजगीर बाईपास का निर्माण कराया गया। राजगीर में भगवान बुद्ध से संबंधित बेनुवन का विकास किया गया। गुरुनानक देव जी से संबंधित शीतल कुंड का विकास किया गया। मखदुम कुंड का विकास किया गया। शांति स्तूप जाने के लिए सीढ़ी का चौड़ीकरण किया गया और नये रोप-वे का निर्माण किया गया। राजगीर में गर्म कुंड को भी विकसित किया गया है। यहां तीन साल पर मलमास मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पिछले वर्ष साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालु आए थे। जरासंघ स्मारक का निर्माण कराया गया। पंच पहाड़ी पर पौधारोपण किया गया है, जिससे हरियाली बढ़ी है। राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पुलिस अकादमी बनाया गया है। खेल विश्वविद्यालय सह खेल अकादमी का निर्माण कराया गया है। राजगीर में घोड़ा कटोरा, नेचर सफारी, जू सफारी, स्काई ग्लास का निर्माण कराया गया है। पांडु सरोवर को विकसित किया गया है। नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां 72 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा चुका है और शेष 200 पंचायत सरकार भवन का निर्माण भी जून, 2025 तक पूरा करा लिया जाएगा। केंद्र सरकार है, राज्य सरकार है, उसी तरह हमने सम्मान देने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराने का निर्णय लिया। पंचायत सरकार भवन के निर्माण से एक ही छत के नीचे ग्राम पंचायत की सभी समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। हम सबकी इज्जत करते हैं, सबका सम्मान करते हैं। नालंदा जिले में हर घर बिजली पहुंचा दी गई है। यहां 7 विद्युत ग्रिड सब स्टेशन तथा 7 पावर सब स्टेशन का निर्माण कराया गया है। नालंदा में 30 डेडिकेटेड कृषि फीडर का निर्माण कराया गया है, जिससे 3108 बिजली कनेक्शन किसानों को उपलब्ध कराया गया है ताकि किसानों को कृषि कार्य में सहूलियत हो। नालंदा में 29 हजार 888 स्वयं सहायता समूह से 3 लाख 71 हजार जीविका दीदियां जुड़ी हुई हैं। जिले में 7 जीविका दीदी की रसोई संचालित है।

नालंदा जिले में लोगों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणायें

पंचाने सिंचाई योजना का जीर्णोद्धार कर विकसित किया जायेगा।

सरमेरा में समेकित कृषि प्रणाली हेतु कृषि अनुसंधान केन्द्र खोला जायेगा।

हिलसा पूर्वी बाईपास पथ के लिए भू-अर्जन हो गया है अब शीघ्र काम शुरू किया जायेगा।

बरगइनिया पईन का जीर्णोद्धार कार्य किया जायेगा।

बिहारशरीफ के सोहसराय हॉल्ट के पास आर०ओ०बी०-सह-रोटरी का निर्माण किया जायेगा, इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

करायपरसुराय, हिलसा, एकंगरसराय एवं इस्लामपुर प्रखंडों में लोकाईन नदी के तटबंध पर कटाव निरोधी कार्य किया जायेगा।

मकनपुर से धमौली तक अधियारा नदी की गाद उड़ाही एवं नूरसराय और हरनौत प्रखंड में 8 स्थानों पर एंटी फ्लड स्लूइस गेट का निर्माण किया जायेगा।

बेनार-सकसोहरा पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।

बिहारशरीफ के एतबारी बाजार से उपरौरा मोड़ पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा। साथ ही आर०ओ०बी०-सह-पहुँच पथ का निर्माण किया जायेगा।
सरमेरा प्रखंड में धनावाडीह एवं गोपालबाद में जमींदारी बांध का जीर्णोद्धार किया जायेगा।

नूरसराय संगत के पास हो रहे जलजमाव से निवारण हेतु काम कराया जायेगा।

बाबा मखदूम साहब की मजार (बड़ी दरगाह) तक पहुँचने हेतु अलीनगर से बिहारशरीफ पूर्वी बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण किया जायेगा।

बिहारशरीफ में पंचाने नदी के कोसुक घाट को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जायेगा।

बिहारशरीफ शहर में पुराने राँची रोड का चौड़ीकरण किया जायेगा।

हसनपुर के पास राजगीर बाईपास होते हुये राजगीर खेल अकादमी मोड़ तक पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।

ब्रह्मकुंड परिसर का समग्र विकास किया जायेगा।

नालंदा जिले के 6 प्रखंडों क्रमशः अस्थावां, इस्लामपुर, चंडी, रहुई, हरनौत एवं गिरियक प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।

ईको टूरिज्म के दृष्टिकोण से राजगीर वन क्षेत्र में अवस्थित ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण तथा जे०पी० उद्यान, वेणुवन, घोड़ा कटोरा आदि का और विकास कराया जायेगा। साथ ही डायनासोर पार्क का निर्माण कराया जायेगा, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सब कामों को करा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नालंदा जिले में जो काम बचे हैं, उसे भी कराया जायेगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ। किसी भी पार्टी के जनप्रतिनिधि हों, उनके सुझाव का हमलोग सम्मान करते हैं। उनके इलाके की जो भी मांगें होंगी, उन सबको पूरा किया जाएगा। हमलोग किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। हम सबके हित में काम करते रहेंगे। हम सभी लोगों के हित में शुरू से काम करते रहे हैं। आप सभी का मैं पुनः अभिनंदन करता हूं।

समीक्षा बैठक में नालंदा के जिलाधिकारी  शशांक शुभंकर ने हरित पौधा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

]]>
https://k9bharat.in/archives/7306/feed 0
आसा पार्टी ने 6 हफ़्तों में किया ऐतिहासिक संगठन विस्तार” https://k9bharat.in/archives/7232?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-6-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25ab%25e0%25a4%25bc%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582 https://k9bharat.in/archives/7232#respond Mon, 09 Dec 2024 11:12:06 +0000 https://k9bharat.in/?p=7232 बिहार डेस्क..
नालंदा :आशा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय मुस्तफापुर बिहार शरीफ में पार्टी गतिविधि आंकलन के लिए अपने 6 हफ़्तों का रिपोर्ट के लिए पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाग लिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने किया और संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष बिपिन यादव ने किया…
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि”आप सबकी आवाज़” (आसा पार्टी) ने अपने संगठन के विस्तार में ऐतिहासिक प्रगति करते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियाँ की हैं। बीते 6 हफ़्तों में पार्टी ने न केवल देशभर में अपनी पकड़ मजबूत की है, बल्कि जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के प्रयासों को भी तेज़ किया है। आसा पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार,
महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया गया। चार राज्यों (बिहार, दिल्ली, राजस्थान, और महाराष्ट्र) के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए। वही बिहार राज्य में संगठनात्मक मजबूती:
प्रदेश स्तर पर 200 से अधिक नई नियुक्तियाँ की गईं।
27 प्रकोष्ठों का गठन और उनके प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
162 विधानसभा प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी की गई।
80% से अधिक प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
साथ ही स्थानीय स्तर पर विस्तार:
पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन विस्तार का कार्य तेज़ी से प्रगति पर है और इसे शीघ्र ही पूरा करने का लक्ष्य है।
इसके अतिरिक्त, जिला स्तर पर संगठन विस्तार का कार्य भी निरंतर जारी है, जिससे पार्टी के उद्देश्यों और नीतियों को हर नागरिक तक पंचायत एवं बूथ स्तर तक पहुँचाया जा सके।
आसा पार्टी के प्रवक्ता ने कहा:
“यह संगठन विस्तार पार्टी की जन-आधारित नीति और समर्पित नेतृत्व का प्रमाण है। हमारा उद्देश्य हर वर्ग और समुदाय की आवाज़ को मजबूत करना है।”
आसा पार्टी का यह संगठनात्मक प्रयास जनतंत्र को सशक्त करने और हर व्यक्ति हर वर्ग की आवाज़ को मंच देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में मुख्यरूप से राष्ट्रीय पदाधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी
सनातन श्रीवास्तव, विपिन यादव, विशन कुमार बिट्टू , मानिकचंद कुशवाहा, मुन्ना सिद्दीकी, शंभू सिंह, डॉ प्रियदर्शी अशोक, अमितेश पटेल, संजय सिंह श्रीमती प्रगति आनंद, श्रीमती सुलेखा कुमारी, श्रीमती रेनू सिंह साथ साथ,जिला अध्यक्ष,प्रखण्ड अध्यक्ष एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

]]>
https://k9bharat.in/archives/7232/feed 0
राज्य में अब तक 67% सरकारी भवनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर हुआ अधिष्ठापित https://k9bharat.in/archives/7219?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25ac-%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%2595-67-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25a8 https://k9bharat.in/archives/7219#respond Fri, 06 Dec 2024 15:08:34 +0000 https://k9bharat.in/?p=7219 पटना- दिनांक 06.12.2024

बिहार में ऊर्जा दक्षता और बिजली की बचत को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी भवनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। बिहार के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार राज्य के कुल 65,262 सरकारी भवनों में मीटर लगाने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 43,606 भवनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर स्थापित किए जा चुके हैं।

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने अपने लक्ष्य 35,956 मीटरों में से 24,494 मीटर और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने 29,306 मीटरों में से 19,112 मीटर सफलतापूर्वक इंस्टॉल कर लिए हैं।

ऊर्जा विभाग के सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के सीएमडी पंकज कुमार पाल ने बताया कि रीडिंग की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोगों की शंकाओं का समाधान करने के लिए सरकारी भवनों में पुराने मीटर भी कुछ समय तक लगे रहेंगे। इस संदर्भ में वहां उपस्थित विभागीय कर्मचारी

एवं मीटरिंग एजेंसी के प्रतिनिधि से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं को रियल टाइम बिजली खपत की जानकारी मिलेगी बल्कि बिजली बचत से उन्हें आर्थिक लाभ भी होगा। सरकारी भवनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से न केवल बिजली खपत में पारदर्शिता आएगी, अपितु बिजली बिल प्रबंधन प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी।

]]>
https://k9bharat.in/archives/7219/feed 0
https://k9bharat.in/archives/7138?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=7138 https://k9bharat.in/archives/7138#respond Thu, 29 Aug 2024 17:13:33 +0000 https://k9bharat.in/?p=7138 ,मुख्यमंत्री ने राजगीर में राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को किया सम्मानित, विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना, 29 अगस्त 2024 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर पहुंचकर राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खेल के क्षेत्र में राज्य के 9 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ओलंम्पिक गेम्स, एशियन गेम्स, सीनियर एशियन चैम्पियनशिप में पदक विजेता/सहभागी खिलाड़ियों / प्रशिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया। इसके तहत अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयसी सिंह, जो पेरिस ओलंम्पिक निशानेबाजी 2024 में भाग लीं और एशियन गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीती थीं। साथ ही एशियन गेम्स, 2022 तलवारबाजी में भाग लेने वाले आकाश कुमार, एशियन गेम्स – 2022 सेलिंग में भाग लेनेवाले सुधांशु शेखर, एशियन गेम्स, 2022 रग्बी में भाग लेनेवाली स्वेता शाही, एशियन गेम्स – 2022 पारा स्वीमिंग में भाग लेनेवाले मो० शम्स आलम शेख, सीनियर एशियन चैम्पियनशिप – 2024 लॉन बॉल्स में स्वर्ण पदक विजेता चंदन कुमार सिंह और सीनियर एशियन चैम्पियनशिप- 2024 पारा साइक्लिंग में भाग लेनेवाले मो० जलालुद्दीन अंसारी को सम्मान प्रदान किया गया। प्रशिक्षक वर्ग में एशियन गेम्स – 2023 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कुश्ती खेल विद्या के प्रशिक्षक

शशिभूषण प्रसाद को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा तथा भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

पेरिस ओलंपिक में भाग लेनेवाली श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री को जर्सी भेंटकर स्वागत किया। हॉकी टीम द्वारा भी मुख्यमंत्री को जर्सी देकर सम्मानित किया गया। 19वें एशियन गेम्स में भाग लेनेवाली भारतीय हॉकी टीम की महिला खिलाड़ियों एवं छपरा के रहनेवाले महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री के समक्ष भवन निर्माण विभाग द्वारा राजगीर खेल परिसर के निर्माण से संबंधित एवं खेल विभाग द्वारा बिहार में खेल के विकास के लिए किए गए कार्यों पर आधारित

लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर में नवनिर्मित स्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में आयोजित मैच का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने तरणताल का निरीक्षण किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने इसके पूर्व निर्माणाधीन जरासंध स्मारक का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने वहां निर्माणाधीन संग्रहालय का भी जायजा लिया। जायजा लेने के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर जो भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी उसके विषय में ऊपर में हिंदी और नीचे अंग्रेजी में जानकारी दें ताकि लोगों को अच्छी तरह से प्रदर्श के बारे में अवगत हो सकें। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक स्थल है जिसके विकसित होने से अधिक संख्या में लोग इसे देखने आएंगे। मुख्यमंत्री ने वहां निर्माण कराए जा रहे पार्क और तालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलिंग का निर्माण कराएं ताकि लोग सुरक्षित रहें।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रोप-वे (झूला) के पास निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड भवन का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

]]>
https://k9bharat.in/archives/7138/feed 0
मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची नालंदा https://k9bharat.in/archives/6906?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc%25e0%25a5%2580 https://k9bharat.in/archives/6906#respond Sat, 23 Dec 2023 14:57:30 +0000 https://k9bharat.in/?p=6906 मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची नालंदा !

नालंदा -पंचायत तुलसीगढ़ ,प्रखंड चांदी तुलसीगढ़ उच्च विद्यालय के मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जो किया गए । किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड दिए गए । उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा और गैस सिलेंडर केसीसी कार्ड आयुष्मान भारत कार्ड लोगों के बीच वितरित किया गया

अनेकों लाभार्थियों से संवाद किया ।

]]>
https://k9bharat.in/archives/6906/feed 0
*पद्मश्री के लिऐ बावन बूटी हस्तशिल्प के लिए चयनित कपिल देव प्रसाद को किया गया सम्मानित https://k9bharat.in/archives/6653?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2590-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2580 https://k9bharat.in/archives/6653#respond Wed, 15 Feb 2023 13:11:01 +0000 https://k9bharat.in/?p=6653 पटना/नालंदा, 15फरवरी 2023

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना द्वारा बसवन बिगहा गांव, बिहारशरीफ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पद्मश्री के लिए चयनित नालंदा जिले के निवासी बुनकर कपिल देव प्रसाद को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आजादी का अमृत महोत्सव सम्मान समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कपिल देव प्रसाद, अस्थवां के विधायक डॉ जीतेंद्र कुमार, प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो के निदेशक आशीष लाकरा, उपनिदेशक संजय कुमार, केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना के कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता और मेयर प्रतिनिधि मनोज कुमार तांती, डिप्टी मेयर आयशा शाहीन, अधिवक्ता रणविजय सिंह, समाजसेवी रमेश कुमार पान, मुखिया राम प्रवेश मिस्त्री ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर पद्मश्री के लिए चयनित कपिल देव प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बुनकरों में उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बसवन बिगहा के बुनकरों को सरकार की ओर से बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव में 52 बुटी से जुड़े बुनकर दूसरे रोजगार की ओर पलायन कर रहे हैं, ऐसी स्थिति में अगर सरकारी पहल होती है तो इस कला को बचाने की पहल होगी। श्री प्रसाद ने कहा कि यहां का बावन बूटी कला काफी पुरानी परंपरा है।

मौके पर अस्थावा के जदयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि कपिल देव प्रसाद लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं और नालंदा ही नहीं देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बावन बूटी बुनकर व पद्मश्री के लिए चयनित कपिल देव प्रसाद अपनी तपस्या, मेहनत एवं कर्मठता के बदौलत इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बुनकरों की समस्याओं को वे बिहार विधानसभा में उठाने का काम करेंगे ताकि बिहार के बुनकरों को बढ़ावा मिले। यहां से निर्मित परदा देश के राष्ट्रपति भवन में शोभा बढ़ाया करता था।

इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय, पटना के निर्देशक आशीष कुमार लकरा ने कहा कि खादी को आत्मसात करने की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति एक एक खादी का कपड़ा इस्तेमाल करता है तो खादी का उद्धार होगा।

पीआईबी पटना के उप निदेशक संजय कुमार ने कहा कि कपिल देव प्रसाद जैसे जमीन से जुड़े बावन बूटी के बुनकरों को पद्मश्री के लिए चयन किया जाना इस बात का प्रतीक है कि भारत सरकार जमीन से जुड़े लोगों को उचित सम्मान देने की पहल हर हाल में करना चाहती है और संदेश देना चाहती है कि जनता जो काम कर रही है उसे उसका पूरा सम्मान मिले।

समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार ताती ने कहा कि कपिल देव प्रसाद सिंह को पद्मश्री के लिए चुना जाना केवल नालंदा के लिए सम्मान की बात नहीं है बल्कि पूरे देश के लिए सम्मान की बात है, खासकर तांती समाज के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इस विधि को नई तकनीक का प्रयोग कर इसे और व्यापक बनाए जाने की जरूरत है, ताकि बुनकरों की माली हालत में और ज्यादा सुधार हो। साथ ही इसे विश्व स्तर पर पहचान मिले।

पद्मश्री के लिए चयनित कपिल देव प्रसाद की पत्नी लाखो देवी ने कहा कि हमें अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करनी चाहिए और इस काम में धर्म, जाति, संप्रदाय आदि को देखने की जरूरत नहीं है बल्कि प्रेम और ईमानदारी से जो काम किया जाए तो उसे पूरा सम्मान मिलता ही है।

इस अवसर पर उपमहापौर आइसा शाहिन, सामाजिक कार्यकर्ता दानिश मलिक, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शशि भूषण, अधिवक्ता रणविजय सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार, सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार सहायक अमरेंद्र मोहन जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीबीसी पटना के कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के क्षेत्रीय प्रचार सहायक नवल किशोर झा सहित अभय कुमार मौजूद थें।

]]>
https://k9bharat.in/archives/6653/feed 0
मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में नालंदा जिले में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश https://k9bharat.in/archives/6494?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be-2 https://k9bharat.in/archives/6494#respond Fri, 20 Jan 2023 13:39:31 +0000 https://k9bharat.in/?p=6494
पटना, 20 जनवरी 2023 :-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में नालंदा जिले का भ्रमण कर विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने नालंदा जिलान्तर्गत प्रखंड रहुई के सुपासंग पंचायत स्थित उफरौल ग्राम का भ्रमण कर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना क्लस्टर, धूसर जल प्रबंधन इकाई, हर घर पक्की गली नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। लाभार्थियों के बीच मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना का किट वितरित किया। सतत् जीविकोपार्जन योजना द्वारा संपोषित जीविका दीदियों द्वारा संचालित किए जा रहे श्रृंगार, अंडा एवं किराना दुकान का मुख्यमंत्री ने मुआयना किया एवं जीविका दीदियों से बातचीत की। सतत् जीविकोपार्जन ने योजना लाभार्थी श्रीमती इंद्री देवी के निजी जमीन पर निर्मित बकरी शेड का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। भ्रमण के क्रम में बातचीत के दौरान बिहार महादलित विकास मिशन के तहत संचालित सरस्वती किशोरी समूह की बालिकाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा लागू की गयी शराबबंदी की प्रशंसा की एवं दहेज प्रथा तथा बाल विवाह के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान का समर्थन किया। सुपासंग पंचायत एवं आसपास के इलाकों को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए बांध का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बांध को मजबूत बनाए रखें इसके दोनों तरफ के पईन को और गहरा करें ताकि जल संग्रहित रहे और उसका उपयोग हो सके। बांध के दोनों तरफ पौधारोपण कराएं। वर्षापात के समय लोगों को आवागमन में असुविधा न हो इसके लिए इस बांध पर रास्ता बना दिया जाएगा ।

जल – जीवन – हरियाली अभियान के तहत पंचायत सुपासंग सरकार भवन के समीप जीर्णोद्धार किये गए तालाब का मुख्यमंत्री ने मुआयना कर तालाब के निचले हिस्से में पौधारोपण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तालाब को और गहरा कराएं ताकि अधिक से अधिक पानी संग्रहित रहे मुख्यमंत्री ने जिले में किये गए मुख्य कार्यों से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने चाबी प्रदान किया । साथ ही मुख्यमंत्री निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। बिहार महादलित विकास योजना रैयती भूमि की क्रय नीति के तहत लाभुकों को बंदोबस्त भूमि पर कॉलोनी निर्माण की चाबी प्रदान की गयी। जीविका दीदियों द्वारा लगायी गयी उत्पादों की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने नालंदा के छात्रावासों में नियोजन कैंप के माध्यम से युवाओं को दी गयी नौकरी से संबंधित नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने ग्राम मिर्जापुर में भी विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया एवं लोगों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने हर घर बिजली, हर घर पक्की गली-नाली, हर घर नल का जल योजना समेत अन्य योजनाओं के संबंध में जमीनी प्रगति देखी।

मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मोगलकुआं से रहुई की तरफ जाने वाले पथ का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पथ का निरीक्षण किया। बिहार नगर निगम परिसर में बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शिलापट्ट का अनावरण कर मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के कंट्रोल रूम से नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर ने लाइव प्रसारण के जरिए मुख्यमंत्री को इसकी उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। श्री आनंद किशोर ने बताया कि यह बिहार का पहला इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर है जिसने काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर एवं पटना में भी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहारशरीफ के बाहरी हिस्से में सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही फोरलेन, आर०ओ०बी० आदि का निर्माण किया जा रहा है लेकिन इसके अंदरूनी हिस्सों में संकीर्ण रास्तों के चौड़ीकरण का काम भी तेजी से कराएं। हर घर पक्की गली व नाली आदि का निर्माण भी कराएं। सभी वार्ड में सड़क ठीक रहे, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। विकास कार्य जो कराए गए हैं, उसे मेंटेन रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इस जगह का नाम बिहार था, हमने इसका नाम बिहारशरीफ कराया क्योंकि इस राज्य का नाम भी बिहार है। एम०एल०ए०, एम०पी० रहते हुए भी हम इस इलाके में घूमते रहे हैं। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर भवन का निरीक्षण किया।

बिहारशरीफ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार भी यहां आकर हमने एक-एक चीज का निरीक्षण किया था। इस इलाके से मेरा पुराना लगाव रहा है। पटना जिला और नालंदा जिले से हम एम०एल०ए० और एम०पी० रहे हैं। अपने इलाके में हम एक-एक क्षेत्र में जाकर घूमे हैं। बिहारशरीफ को हमने हमेशा देखा है। बिहारशरीफ को लेकर हमने जो पहले कहा था उसमें से बहुत कुछ बनकर तैयार हो गया है। पिछली बार जब हम यहां आये थे तो हमने कहा था कि बिहारशरीफ के अंदर की सड़कों को भी ठीक करना है। बिहारशरीफ के अंदर की कुछ सड़कों को ठीक भी कराया गया है। हमने आज फिर कह दिया है एक भी सड़क को नहीं छोड़ना है, सभी को ठीक करा देना है। बिहार की आधी आबादी में आयी जागरुकता के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं महिलाएं अपनी बात हमें बता रही हैं। जब तक हम लोगों की बातों को नहीं सुनेंगे तो जानेंगे कैसे? हम तो सभी इलाकों में घूमते रहे हैं और लोगों की बातों को सुनते रहे हैं। जब हम एम०एल०ए० एम०पी० थे तब भी घूम-घूमकर लोगों से मिलकर उनकी बातों को सुनते थे। जब हम एम0एल0ए0 थे तो वर्ष 1985 से एक-एक क्षेत्र में घूमते थे। बाद में हम वर्ष 1989 में एम0पी0 बन गये। वर्ष 2004 में हम नालंदा से भी एम0पी0 बने। हम लगातार इन क्षेत्रों में घूमते रहे हैं और एक-एक कार्य को देखते रहे हैं। बिहारशरीफ काफी महत्वपूर्ण शहर है। पहले इसका नाम बिहार था, जबकि अपने राज्य का भी नाम बिहार है। हमने कहा था कि इसको बिहारशरीफ कहा जाय

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग काफी समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते रहे हैं। इसको लेकर हमलोगों ने कई बार आंदोलन किया है। वर्ष 2011, 2012 एवं 2013 में इसको लेकर कई कार्यक्रम किये गये थे। हमलोग शुरु से ही इसकी मांग करते रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को अब तक नहीं माना गया है। हमलोग बिहार के विकास को लेकर अपनी तरफ से काम कर रहे हैं।
• जाति आधारित गणना पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट ने इसके पक्ष में अपना फैसला दिया है जबकि बहुत लोग समझ रहे थे कि फैसला इसके विपरीत आयेगा । जाति आधारित गणना सबके हित में है। जनगणना कराना केंद्र सरकार का काम है, हमलोग जाति आधारित गणना करवा रहे हैं। हमलोग अपने राज्य में एक-एक चीज की जानकारी के लिए इसे कर रहे हैं। हमलोग सभी लोगों की आर्थिक स्थिति की जानकारी चाहते हैं। जब एक-एक चीज की जानकारी होगी तो विकास के काम को आगे बढ़ाने में सुविधा होगी। कैसे लोगों की मदद करें, कैसे लोगों को आगे बढ़ायें, इसी मकसद से जाति आधारित गणना करवाया जा रहा है। इसे सभी पार्टी की सहमति से करवाया जा रहा है। हमने अखबार में देखा था कि बिहारशरीफ के ही किसी व्यक्ति ने इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़े को आरक्षण और जाति आधारित गणना मामले में कोर्ट से मिली सफलता के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़े को आरक्षण को लेकर हमलोगों ने कमिटी बनाकर सर्वेक्षण कराया और हाईकोर्ट को बता दिया। हाईकोर्ट ने नगर निकाय चुनाव कराने की अनुमति दे दी और चुनाव सफलतापूर्वक हो गया। नगर निकाय का चुनाव सफलतापूर्वक होने से लोगों में काफी खुशी है। अब सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपना काम करना भी शुरु कर दिया है।

केंद्र सरकार द्वारा भी कैंप लगाकर नौकरी देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की सरकार में रेल मंत्री थे तो हमने रेलवे में काफी तादाद में युवकों को नौकरी दिलवायी थी। हमलोगों ने रेलवे को काफी विकसित किया था। रेलवे में युवाओं को नौकरी मिलनी ही चाहिए। रेलवे बजट पर जब सदन में चर्चा होती थी तो रात भर सदन को चलाना पड़ता था। हम जितने दिन केंद्र सरकार में मंत्री रहे तो बजट के समय रात भर सदन में चर्चा होती थी। इसको लेकर उस समय काफी चर्चा होती थी। संसद के सभी सदस्य इस पर अपनी राय रखते थे। रेलवे का काफी महत्व है हमलोग तो चाहते हैं कि रेलवे का बजट अलग से हो। आने-जाने को लेकर एक-एक लोगों को रेलवे में रूचि रहती है। आबादी बढ़ी है तो रेलवे को और आगे बढ़ाना जरुरी है। युवाओं की बहाली होनी ही चाहिए । हमलोग तो चाहते हैं कि पहले की तरह रेलवे का अलग से बजट होना चाहिए। पता नहीं क्या इनलोगों को हुआ कि रेलवे को आम बजट के साथ मिला दिया गया। पहले रेलवे बजट की पूरे देश में चर्चा होती थी। रेलवे बजट में सभी पार्टी के संसद सदस्य हिस्सा लेते थे। केंद्र सरकार में मंत्री के रुप में हमलोग जब काम करते थे सभी लोग उसको पसंद करते थे। सभी लोगों को बैठाकर उनका काम करते थे। ऐसा करने में मुझे काफी खुशी होती थी। इन सब चीजों को याद रखना जरुरी है। हमलोग सब दिन श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद रखेंगे। उनके प्रति मेरा हमेशा सम्मान रहेगा आपलोग कभी श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से भी पूछ लीजिए ।

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा पुराना लगाव रहा है। पहले भी मेरा यहां आना-जाना लगा रहा है। आप जानते हैं कि पिछले वर्ष भी हम एक चक्कर अपने पुराने क्षेत्रों में लगा चुके हैं, वो एक अलग विषय है लेकिन इस बार भी हम हर जिले में जा रहे हैं। पिछली बार 12 जिलों का दौरा किया गया था, अब शेष बचे जिलों में हमलोग जा रहे हैं। उसी सिलसिले में घूम रहे हैं तो कई जगहों पर लोगों ने दिखाया है जो काम हुआ है और जो काम हो रहा है। ये बहुत अच्छी बात है और लोगों से भी बात हुई है। यहां पर देखिए कितना अच्छा काम हुआ है। आप बिहारशरीफ को जानते हैं। हमने ही इसे बिहारशरीफ कहना शुरू कराया। आप सोच लीजिए इसका तो विशेष ध्यान देना ही है। इसी नाम का पूरा राज्य है। यह ऐतिहासिक स्थल है इसीलिए हमने कह दिया है कि शहर के अंदर की जितनी सड़कें हैं और रास्ता है सब ठीक कराइए। पिछली बार भी हमने कहा था और अब भी कहे हैं, कुछ हुआ है और कुछ हो रहा है।
कल आप शिक्षक की भूमिका में दिखे थे और आज इंजीनियर की भूमिका में, आपने बांध पर एक-एक चीज को जाकर देखा, पत्रकारों के इस सवाल पर मुख्यमंत्री जोर से हंसे और कहा कि हम जनता के सेवक हैं और कोई भूमिका नहीं है। हम लोगों के हित में काम करते हैं। बाकी सब चीज अपनी जगह पर है, किसी चीज को जानना । सब देखना जरूरी है। हम जो कर रहे थे जाति आधारित गणना, उस पर भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमलोगों के पक्ष में आ गया है। कुछ लोग इसी को रोकने की कोशिश कर रहे थे जो गलत साबित हुए ।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया ।

]]>
https://k9bharat.in/archives/6494/feed 0
मुख्यमंत्री के गृह प्रखण्ड हरनौत के 35 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा! रामचंद्र की सेना मे सभी का हुआ स्वागत . . https://k9bharat.in/archives/6398?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%2583%25e0%25a4%25b9-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%2596%25e0%25a4%25a3 https://k9bharat.in/archives/6398#respond Fri, 02 Sep 2022 13:28:28 +0000 https://k9bharat.in/?p=6398 मुख्यमंत्री के गृह प्रखण्ड हरनौत के 35 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा!

एक तरफ जनता दल यू के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कार्यसमिति और राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के नाम पर औपचारिकताएं की जा रही हैं वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के गृह प्रखंड हरनौत से पार्टी के 35 से अधिक सक्रिय सदस्यों ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।।
देकर इस डूबते हुए जहाज से खुद को बाहर निकाल लिया है ! पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा पार्टी के सर्व शक्तिमान नेता और मुख्यमंत्री जी के लिए तोहफा है या सबक इसकी समीक्षा तो उन्हें और उनकी पार्टी के तथाकथित महापुरूषों को ही करनी चाहिए! बहरहाल इस्तीफा की कौपीं प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी गयी है।
इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह जी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व मे आगे काम करने का संकल्पलिया है। “रामचन्द्र की सेना” इन सभी कर्मठ और संघर्षशील साथियों का स्वागत किया है…
इस्तीफा देने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव सेवादल राजेश कुमार, पूर्व सेवादल कार्यालय सचिव पप्पू कुमार ,श्रमिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला महासचिव परदेसी कुमार ,श्रमिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला सचिव रवि कुमार, श्रमिक प्रकोष्ठ पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हरनौत अभिनंदन कुमार ,नीतू देवी ( सक्रिय सदस्य ) राजकुमार राम सरपंच हासन चक , मुकेश कुमार पूर्व जिला महासचिव, सेवादल , शिशुपाल कुमार पंचशील नगर, राकेश कुमार , नरेंद्र प्रसाद सिंह, फूल कुमारी ,संजीव कुमार, ,मृत्युंजय कुमार ,अनिल कुमार ,संजीत राम ,संजय कुमार, राजीव कुमार, सीमा देवी के साथ लगभग 35 जनता दल यू के सक्रिय सदस्य थे

]]>
https://k9bharat.in/archives/6398/feed 0
एक बार फिर जदयू ने अपना पोस्टर जारी किया है https://k9bharat.in/archives/6392?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25ab%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%2582-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b8 https://k9bharat.in/archives/6392#respond Thu, 01 Sep 2022 12:24:54 +0000 https://k9bharat.in/?p=6392 एक बार फिर जदयू ने अपना पोस्टर जारी किया है ..पटना की सड़कों पर ऐसे पोस्टर लगा दिए गए हैं जिनके जरिए संदेश दिया जा रहा है.. राजधानी पटना में जदयू की ओर से बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. जिसमें दो खास किस्म के नारे लिखे हैं जो भविष्य की राजनीति की ओर इशारा करते हैं. एक होर्डिंग में कुछ इस तरह लिखा है- ‘प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा. वहीं अन्य होर्डिंग में लिखा है ‘जुमला नहीं, हकीकत’. होर्डिंग पर जदयू की ओर से हकीकत लिखने का दावा किया जा रहा है. 

]]>
https://k9bharat.in/archives/6392/feed 0
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा पहुंची राजगीर कहा फ़िल्म शूटिंग के लिए राजगीर अनोखी जगह https://k9bharat.in/archives/6346?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2589%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25a1-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2582-%25e0%25a4%259a https://k9bharat.in/archives/6346#respond Tue, 26 Apr 2022 10:04:14 +0000 https://k9bharat.in/?p=6346 नालंदा –

गरम मसाला , नो प्रॉब्लम, अपार्टमेंट जैसे सफल बॉलीवुड मूवी में अपनी अदा का जलबा दिखा चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्र आज राजगीर पहुंचे जहां उन्होंने नेचर सफारी, जू सफारी, स्काई वॉक का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि जहां तक मैंने राजगीर के प्राकृतिक नजारा को देखी हूं यह जगह आने वाले दिनों में डिजनीलैंड से कम नहीं होगा । प्राकृतिक सौंदर्य के साथ यह जगह फिल्म शूटिंग के लिए बहुत बेहतर है । हमारा भी प्रोडक्शन हाउस है बिहार के ऊपर बनने वाली फिल्मों की शूटिंग हम यही करेगें । हम आपको बता देंगे बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं । और वे विभिन्न जिलों में जाकर वहां के बारे में बारीकियों से जान रही हैं। उन्होंने बताया कि बिहार अपने आप में एक खास जगह है । आप यदि किसी मुद्दे या क्षेत्र को लेकर मूवी बनाना चाहते हैं तो पहले उसके बारे में पूरी तरह से जान लें । तब ही आप बेहतर मूवी बना सकते हैं । इसी कारण हम वैसे जगहों पर जा रहे हैं जो बिहार में चर्चित है । इसी को लेकर आज में राजगीर आई हूं।

]]>
https://k9bharat.in/archives/6346/feed 0