पटना, 12 अक्टूबर 2024 :- राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गाँधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी के मौके पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावणवध समारोह-2024 का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया। श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक भेंट कर किया गया। मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने का संदेश दिया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने श्रीराम, एवं श्री लक्ष्मण के स्वरूप को तिलक लगाकर उनकी आरती की। तत्पश्चात् बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Sorry, there was a YouTube error.
पटना में रावण वध समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री
- k9bharat
- October 12, 2024
- 6:50 pm
- No Comments
Share this post:-
Related Posts -
Mejor experiencia de apuesta en Sportuna España Apuestas Seguras
December 24, 2025
Cash Win Online Casino: Giros gratis y recompensas diarias Giros Gratis
December 24, 2025
Jokabet Online Casino: Big Wins
December 24, 2025
Mr Fortune Casino – Free Spins & Promo Offers Exclusive Deal
December 24, 2025

