अमरपुर थाना क्षेत्र के कासपुर गांव में श्री श्री 108 महारूद्र यज्ञ को लेकर गुरूवार की सुबह विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश शोभा यात्रा में कासपुर, कोल, महादेवपुर, कोठिया, मैनाथचक, खुर्द कोल, ननाईचक आदी गांवों से 501 महिलायें एवं युवतियों की टोली शामिल हुई। महिलायें एवं युवतियों की टोली सिर पर कलश रखकर यज्ञस्थल से निकल कर कोठिया विशनपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर पहुंची जहां विद्वान पंडितों की टोलियों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में जल भराई का कार्य किया गया। शिव मंदिर परिसर से महिलायें एवं युवतियों की टोली कलश सिर पर रखकर पुरे ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए यज्ञस्थल पहुंची। आचार्य की भुमिका में सुधीर शर्मा अपनी पत्नी रेणु देवी, गणेश शर्म अपनी पत्नी मधु शर्मा एवं कुंदन शर्मा अपनी पत्नी शोभा शर्मा के साथ मौजुद थे ।कलश शोभा यात्रा बैंड -बाजे के साथ निकाली गई। वहीं डीजे पर बज रहे भक्ति संगीत से पुरे ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बन गया। मौके पर गोरगम्मा पंचायत के मुखिया पति बलबीर सिंह ने बताया की यज्ञ ग्यारह दिनों तक होगी। यज्ञ में भगवान शिव, मां पार्वती, श्री सीताराम भगवान, मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी देवताओं की 51 प्रतिमा बनाई गई है। वहीं प्रतिदिन संध्या सात बजे से रात्रि बारह बजे तक वृन्दावन से आये पंडितो की टोलियों द्वारा रासलीला का आयोजन किया जायेगा। कलश शोभा यात्रा में विधि व्यवस्था को लेकर अजीत शर्मा, धनंजय शर्मा ,शशि शर्मा, अनिल शर्मा, अशोक पोद्दार, बबलु पोद्दार समेत अन्य ग्रामीण पुरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे थे।
Sorry, there was a YouTube error.
महारूद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी विशाल कलश शोभा यात्रा
- k9bharat
- March 3, 2022
- 6:53 pm
- No Comments
Share this post:-
Related Posts -
Olympe Casino
December 24, 2025
Turinabol Injektionen voor Sporters: Wat je Moet Weten
December 24, 2025
Дростанолон: как правильно принимать?
December 24, 2025
Richtige Einnahme von Trenbolone Acetate 100: Tipps und Hinweise
December 24, 2025

