झारखंड के गढ़वा जिला में पदस्थापित पुलिस जवान मनीष सिंह गया जिला के चंदौती थाना क्षेत्र के साहेब नगर कॉलोनी से विगत 1 सप्ताह से लापता है। जिसे खोज पाने में पुलिस विफल है। वही पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि उक्त जवान का परिवार फिलवक्त गया शहर के साहेब नगर कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रहा है। पुलिस के करवाई से असंतुष्ट लापता मनीष सिंह की पत्नी प्रिया कुमारी ने बताया कि उनके पति मनीष सिंह झारखंड के गढ़वा जिला के बढ़गढ़ पुलिस थाना में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। वे मुख्य रूप से पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना के पाती गांव के रहने वाले हैं। फिलवक्त हम लोग गया जिला के चंदौती थाना क्षेत्र के साहेब नगर कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रहे हैं। विगत 14 जनवरी को हमारे पति 40 दिनों की छुट्टी लेकर गया शहर के साहेब नगर आवास पर आए थे। इस बीच 31 जनवरी को वे घर से निकले।लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। जिसके बाद 1 फरवरी को चंदौती थाना में हमने पति के लापता होने की लिखित सूचना दी। लेकिन 1 सप्ताह बीतने को है, अब तक पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई है। जब भी थाना जाते हैं, तो पुलिस पदाधिकारी यही कहते हैं कि खोजबीन कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। वहीं आज गया के एसएसपी हरप्रीत कौर से मिलकर पति की खोजबीन की गुहार लगाई और जिला पुलिस असंतुष्ट जाहिर करते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमारा मायके गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में है। जहां गोतिया से ही जमीन के विवाद को लेकर पूर्व से झगड़ा चल रहा था। कुछ दिन पहले हमारे गोतिया विनय सिंह, प्रिंस सिंह, राजेंद्र सिंह के द्वारा हमलोगों के साथ मारपीट की गई थी। जिसे लेकर हमने परैया थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। संभवत उन्ही लोगों द्वारा हमारे पति को गायब कर दिया गया है। इस संबंध में हमने थानाध्यक्ष से मिलकर डीएसपी तक की गुहार लगाई। लेकिन वे लोग सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। हमारी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं, ऐसे में आखिर हम लोग जाए तो कहा जाए। वही इस मामले एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि इस मामले में थानाध्यक्ष से बात किए है,वो जांच कर रहे है। वही इस मामले में डीएसपी को भी जांच करने के लगायेगे। हम इस मामले को हम खुद भी देख रहे है,जल्द ही कुशल बरामदी कर लिया जाएगा। जिन लोगो पर उन्होंने शंका जाहिर की है उन लोगों के विरुद्ध भी जांच करने का आदेश दे दिया गया है।
Sorry, there was a YouTube error.
झारखंड पुलिस का जवान गया से लापता
- k9bharat
- February 8, 2022
- 7:52 pm
- No Comments
Share this post:-
Related Posts -
Richtige Einnahme von Trenbolone Acetate 100: Tipps und Hinweise
December 24, 2025
إيبوتامورين (MK-677): الببتيدات الرائدة في كمال الأجسام
December 24, 2025
Applicazione di Sustanon: Guida e Informazioni Utili
December 24, 2025
Kupferpeptid GHK-Cu: Anwendung und Einnahmeempfehlungen
December 24, 2025

