Loading

जयंती पर याद किये गये कर्पूरी ठाकुर

Share this post:-

औरंगाबाद शहर के कर्पूरी स्मारक के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद लोगो ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्पूरी विचार मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता राम प्रवेश ठाकुर ने की। वही कार्यक्रम में मंच के सचिव विनोद ठाकुर, पूर्व नगर पार्षद आशा कुमारी, उदय ठाकुर, उपसचिव चन्द्रदीप ठाकुर, अधिवक्ता बबन प्रसाद, मो. शमीम, अधिवक्ता यमुना प्रसाद, फकीराचंद यादव, धर्मराज शर्मा, अमरेश शर्मा, राम औतार यादव, रामवचन पाल, पत्रकार मंटू कुमार, नन्हें ठाकुर, रवि ठाकुर, जितेन्द्र कुमार, लोजपा के जिलाध्यक्ष अनुप ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, ,विपिन ठाकुर, भयंकर चंद्रवंशी, ओम प्रकाश ठाकुर, रामजनम सिंह यादव, राजू ठाकुर, रमण कुमार (बालाजी ), रंधीर ठाकुर, फेकन ठाकुर एवं अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सही मायने में जननायक थे। वे जीवनपर्यंत समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को हक और अधिकार दिलाने के लिए संघर्षरत रहे। उन्होने समाज के अन्तिम पंक्ति के व्यक्तियों को अगली पक्ति में लाने का प्रयास किया। वें समतामूलक समाज बनाना चाहते थे। उन्होने 6700 ईंजीनियर की बहाली कर एक बेमिसाल इतिहास रचा था। आज की नीतीश सरकार उन्ही के पद्चिन्हों पर चल रही है।

Related Posts -