अमरपुर शहर के वार्ड नंबर पांच से मंगलवार के दिन अपहरित छह वर्षीय बालक को पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार राव के अथक प्रयासों के बाद बारह घंटे के अंदर भागलपुर के सचिन होटल से सकुशल बरामद कर लिया गया। मौके पर नाटकीय ढंग से अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपरहरण कर्ता अमरपुर वार्ड नंबर पांच निवासी बिन्देश्वरी दास का पुत्र कुंदन कुमार दास बताया गया। विदित हो कि मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे अमरपुर शहर के वार्ड नंबर पांच निवासी अजमेरी बेगम ने अपने छह वर्षीय पुत्र मोहम्मद आरिफ की अपहरण कर लेने की शिकायत अमरपुर थाना में किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार राव ने अपहरण कर्ता के मोबाईल नंबर को सर्विलांस पर लेते हुए एक टीम का गठन किया। टीम में थाने के सहायक अवर निरीक्षक खुर्शीद आलम, प्रशिक्षु महिला दारोगा बबली साह समेत अन्य पुलिस कर्मी को शामिल किया गया। मोबाईल सर्विसलांस के जरिये थोड़ी देर के बाद पुलिस निरीक्षक को अपहरण कर्ता का भागलपुर में होने का पता चला। जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस निरीक्षक ने गठित टीम को भागलपुर रवाना कर दिया। टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने बड़े ही नाटकीय ढंग से अपहरण कर्ता को अपहरित बालक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहरण कर्ता को अस्पताल से कोरोना जांच कराकर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है। वहीं दुसरी तरफ अपने बच्चे को सकुशल पाकर बच्चे की मां तथा अन्य परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
Sorry, there was a YouTube error.
पुलिस ने बारह घंटे के अंदर अपहरित बालक को सकुशल किया बरामद :अपहरण कर्ता हुआ गिरफ्तार
- k9bharat
- February 9, 2022
- 5:21 pm
- No Comments
Share this post:-
Related Posts -
Turinabol Injektionen voor Sporters: Wat je Moet Weten
December 24, 2025
Дростанолон: как правильно принимать?
December 24, 2025
Richtige Einnahme von Trenbolone Acetate 100: Tipps und Hinweise
December 24, 2025
إيبوتامورين (MK-677): الببتيدات الرائدة في كمال الأجسام
December 24, 2025

