Loading

पुजा करने गये युवक की नदी में डुबने से हुई मौत

Share this post:-

अमरपुर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठौरनाथ महादेव मंदिर में पुजा करने गये एक युवक की नदी में डुबने से मौत हो गयी। युवक अमरपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी मालिक प्रसाद सिंह का 28 वर्षीय पुत्र मोनु सिंह बताया गया। मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मोनु सिंह अपनी भांजी के साथ शनिवार के दिन पुजा करने जैठोर मंदिर गया था। जहां घोघा बियर के कैनाल से पैर फिसलने के कारण युवक चांदन नदी के गहरे पानी में गिर गया। घटना की सुचना मिलते ही मृतक के परिजन समेत अन्य ग्रामीण चांदन नदी तट पर पहुंच कर पानी से युवक को बाहर निकालकर अमरपुर स्थित अस्पताल लेकर आये जहां डाक्टर विधासागर ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को परिजन अपने साथ लेकर अपने गांव चले गये। गांव में कुछ ग्रामीणों को युवक का जिवित होने का आभास हुआ। जिसपर ग्रामीण व मृतक के परिजन युवक को बांका सदर अस्पताल लेकर चले गये। बांका सदर अस्पताल में भी डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सुचना मिलने पर युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मां रीना देवी पुत्र का शव देखते ही बेहोश हो गयी। जिसे गांव की अन्य ग्रामीण महिलाओं ने होश में लाया। मृतक के परिजनों का करूण रूदन देखकर मौजुद ग्रामीणों की भी आंखें नम देखी गयी। पुरा गांव मातमी सन्नाटा में पसर गया।

**दो भाइयों में एकलौता मेहनत करने वाला युवक था मोनु सिंह :मृतक का अंतिम दर्शन करने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ *
अमरपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में शनिवार की सुबह हुई एक युवक की मौत के बाद पुरा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गयी। ग्रामीण पुरी तरह हतप्रभ दिख रहे थे। मौके पर ग्रामीण सह विशनपुर पंचायत के पुर्व मुखिया सुर्यदेव सिंह ने बताया कि मृतक युवक काफी मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे। पुरे गांव के ग्रामीण युवक से बेहद प्यार करते थे। युवक अपने घर का इकलौता मेहनतकश इंसान थे। मृतक मोनु सिंह बांका शहर में स्थित सैमसंग कंपनी में नौकरी कर अपने माता -पिता का भरण -पोषण करते आ रहे थे। जबकि मृतक का बड़ा भाई आशुतोष कुमार सिंह घर परिवार छोड़कर कुछ वर्ष पुर्व ही परदेश चले गये हैं। मृतक युवक दो भाई एवं दो बहन है। दोनों बहनो का विवाह कुछ वर्ष पुर्व ही हो चुकी है। मृतक के पिता मालिक सिंह छोटा -मोटा एक किसान है। मृतक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक़ रखते हैं। कुछ दिन पुर्व ही मृतक की बहन अपने मायके आई हुई थी। शनिवार के दिन मृतक अपनी भांजी को पुजा कराने के लिए जैठौर मंदिर गया था। किसे पता था कि थोड़ी देर के बाद ही युवक की मौत का सुचना आ जायेगी। पुर्व मुखिया ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मृतक युवक चांदन नदी तट पर अवस्थित घोघा बियर के कैनाल पर घुमने गया था जहां पैर फिसलने के कारण युवक नदी में गिर गया। काफी देर खोजबीन करने के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए अमरपुर स्थित रेफरल अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टरों ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मृतक का अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर उमड़ गयी। घटना की सुचना मिलते ही अमरपुर थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु दारोगा विशाल कुमार जमुआ गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। घटना के बाद पुरे गांव में मातम सन्नाटा पसर गया

Related Posts -